खेल की खबरें | ब्लैकवुड ने वेस्टइंडीज को संभाला, चाय के विश्राम तक चार विकेट पर 143 रन तक पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ब्लैकवुड 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने और रोस्टन चेस (37) ने तब जिम्मेदारी संभाली जबकि 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने तीन विकेट 27 रन पर गंवा दिये थे। चायकाल के समय ब्लैकवुड के साथ शेन डोरिच 15 रन पर खेल रहे थे।

ब्लैकवुड 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने और रोस्टन चेस (37) ने तब जिम्मेदारी संभाली जबकि 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने तीन विकेट 27 रन पर गंवा दिये थे। चायकाल के समय ब्लैकवुड के साथ शेन डोरिच 15 रन पर खेल रहे थे।

जोफ्रा आर्चर ने सुबह के सत्र में क्रेग ब्रेथवेट (चार) और समर ब्रूक्स (शून्य) को पवेलियन भेजा जबकि मार्क वुड ने शाई होप (नौ) का विकेट लिया।

यह भी पढ़े | ऑस्ट्रेलिया के माइल जेडिनेक ने फुटबाल से लिया संन्यास.

वेस्टइंडीज की परेशानी इसलिए भी बढ़ गयी क्योंकि सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल चोटिल हो गये हैं। आर्चर का यार्कर उनके पांव पर लगा जिससे उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। वेस्टइंडीज टीम ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो कैंपबेल फिर से बल्लेबाजी के लिये उतरेंगे।

आर्चर और जेम्स एंडरसन ने शुरू से ही घातक गेंदबाजी करके वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशानी में रखा। बारबाडोस में जन्में तेज गेंदबाज आर्चर ने छठे ओवर में इंग्लैंड को पहली सफलता दिलायी जब ब्रेथवेट ने उनकी गेंद अपने विकेटों पर खेली। आर्चर ने ब्रूक्स को अगले ओवर में पगबाधा आउट किया।

यह भी पढ़े | अमिताभ और अभिषेक बच्चन के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जानें पर POK क्रिकेटर शाहिद अफरीदी बोले- उम्मीद करता हूं जल्दी ठीक होंगे.

होप ने कवर ड्राइव से दो चौके लगाये लेकिन वुड ने गेंद संभालते ही उन्हें बोल्ड कर दिया। होप वुड पर ड्राइव करने के प्रयास में चूक गये थे।

वेस्टइंडीज के लिये दूसरे सत्र का आकर्षण ब्लैकवुड का अर्धशतक रहा। उन्होंने अब तक आठ चौके लगाये हैं। उन्हें चेस का अच्छा साथ मिला।

चेस को आर्चर के बाउंसर पर विकेटकीपर जोस बटलर ने कैच किया। आर्चर ने अब तक 35 रन देकर तीन विकेट लिये है। ब्लैकवुड और डोरिच ने अब तक पांचवें विकेट के लिये 43 रन जोड़े हैं।

इससे पहले सुबह इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 284 रन से आगे बढ़ायी और आर्चर के 23 रन के मदद से स्कोर 313 रन तक पहुंचाया। तेज गेंदबाज शैनोन गैब्रियल ने आर्चर और वुड (दो) दोनों को विकेट के पीछे कैच कराया तथा 75 रन देकर पांच विकेट लिये।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\