देश की खबरें | अश्वेत महिला ब्रोना टेलर की मौत मामले में आरोपी अधिकारी के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मीडिया में आयी खबरों के अनुसार जांच अधिकारी जोशुआ जेनेस को पद से बर्खास्त किए जाने से पहले का पत्र मिला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार जांच अधिकारी जोशुआ जेनेस को पद से बर्खास्त किए जाने से पहले का पत्र मिला है।

जेनेस के वकील ने बताया कि प्रोफेशन स्टैंडर्ड्स यूनिट ने अपनी जांच में पाया था कि उन्होंने तलाश वारंट की तैयारी में विभागीय प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया और मामले में सच्चाई का पता नहीं लगाया।

पेशे से स्वास्थ्यकर्मी अश्वेत महिला ब्रोना टेलर (26) की उनके घर में गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में लुइसविले समेत देश भर में नस्ली भेदभाव और पुलिस के कदाचार के खिलाफ प्रदर्शन हुए।

जेनेस के खिलाफ मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी।

वकील थॉमस क्ले ने ‘कूरियर’ पत्रिका को बताया, ‘‘जांच अधिकारी जेनेस और मैं बर्खास्तगी से पहले मिले पत्र को लेकर कार्यवाहक चीफ वेटे जेंट्री के सामने दलील पेश करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जेनेस ने कुछ गलत नहीं किया। लुइसविले में टेलर के अपार्टमेंट में गोलीबारी के दौरान वह मौजूद नहीं थे। घटना से करीब 12 घंटा पहले उन्हें तलाशी का वारंट मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान