एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय, महापौर पद के आठ उम्मीदवार आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना बुधवार को शुरू हुई, जिसमें अंबाला नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर पद के उम्मीदवार ने जीत हासिल की और आठ अन्य नगर निगमों में पार्टी के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं।

देश की खबरें | हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय, महापौर पद के आठ उम्मीदवार आगे

चंडीगढ़, 12 मार्च हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना बुधवार को शुरू हुई, जिसमें अंबाला नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर पद के उम्मीदवार ने जीत हासिल की और आठ अन्य नगर निगमों में पार्टी के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं।

वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस नगर निगम के चुनाव में अभी पीछे है।

मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए चुनाव इस महीने की शुरुआत में हुए थे। अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर पद के लिए उपचुनाव भी हुए।

अंबाला में महापौर पद की भाजपा उम्मीदवार शैलजा सचदेवा ने कांग्रेस की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमीषा चावला को 20,487 मतों के अंतर से हराया। फरीदाबाद में सत्तारूढ़ दल की महापौर पद की उम्मीदवार परवीन जोशी कांग्रेस की लता रानी से आगे हैं, जबकि भाजपा की राज रानी गुरुग्राम से सीमा पाहुजा से आगे हैं।

हालांकि, मानेसर में भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत यादव से पीछे हैं।

हिसार से भाजपा के प्रवीण पोपली कांग्रेस के कृष्ण सिंगला से आगे हैं। करनाल में भाजपा की रेणु बाला गुप्ता कांग्रेस के मनोज वाधवा से आगे हैं।

पानीपत में भाजपा की कोमल सैनी कांग्रेस की सविता गर्ग से आगे हैं, जबकि रोहतक में सैफ्रॉन संगठन के राम अवतार सूरजमल किलोई से आगे हैं।

सोनीपत में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन कांग्रेस की कोमल दीवान से आगे हैं। यमुनानगर में भाजपा की सुमन कांग्रेस की किरना देवी से आगे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिला प्रशासन के साथ मिलकर व्यापक प्रबंध किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2025 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).