देश की खबरें | ग्वालियर में भाजपा का तीन दिवसीय सदस्यता अभियान शनिवार से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार से यहां तीन दिवसीय सदस्यता अभियान का आयोजन किया है। भाजपा का दावा है कि इस अभियान में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में भाजपा में शामिल होंगे।
ग्वालियर, 21 अगस्त मध्य प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार से यहां तीन दिवसीय सदस्यता अभियान का आयोजन किया है। भाजपा का दावा है कि इस अभियान में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में भाजपा में शामिल होंगे।
इन सीटों में से 16 ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हैं।
यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में परीक्षण के आधार पर सोमवार से साप्ताहिक बाजार खोले जाने की अनुमति.
भाजपा की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तीन दिवसीय इस सदस्यता अभियान के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
भाजपा ने अपने बयान में दावा किया है कि ग्वालियर और चंबल इलाके के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में भाजपा में शामिल होंगे।
यह भी पढ़े | NEET 2020, JEE Won’t be Postponed: नीट और जेईई एग्जाम नहीं होंगी स्थगित, तय समय पर होगी परीक्षा, रिपोर्ट.
भाजपा के चारों नेता मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की रणनीति बनाने के लिए पार्टी के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। हालांकि, चुनाव आयोग ने फिलहाल चुनाव की तिथियां घोषित नहीं की हैं।
मार्च माह में कांग्रेस के 22 बागी विधायक त्यागपत्र देकर भाजपा के खेमे में शामिल हो गए थे। इनमें अधिकतर सिंधिया के समर्थक थे। इससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आकर गिर गई थी।
ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के वंशज ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार ग्वालियर आने पर शहर को उनके बैनरों और पोस्टरों से सजाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)