देश की खबरें | भाजपा की सोच ने मणिपुर में आग लगा दी है : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से जारी जातीय हिंसा को लेकर बुधवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पार्टी नीत केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी (भाजपा) सोच ने मणिपुर में आग लगा दी है।

जयपुर, आठ अगस्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से जारी जातीय हिंसा को लेकर बुधवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पार्टी नीत केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी (भाजपा) सोच ने मणिपुर में आग लगा दी है।

गांधी ‘विश्व आदिवासी दिवस’ पर राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।

संसद में अपने संबोधन का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘अपने भाषण में मैंने कहा कि हिंदुस्तान एक आवाज है... हर नागरिक की आवाज है... आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और बाकी सबकी आवाज है... और जहां भी भाजपा के लोग जाते हैं हिंदुस्तान की आवाज को चुप कराने, दबाने की कोशिश करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की सोच ने मणिपुर में आग लगा दी। तीन—चार महीने से मणिपुर में आग लगी है, लोग मारे जा रहे हैं, बच्चे मारे जा रहे हैं, महिलाओं से बलात्कार हो रहे हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैंने संसद में बोला कि मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई है। भाजपा की विचारधारा ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की। वहां तीन-चार महीने से आग लगी है। अगर प्रधानमंत्री चाहें तो दो-तीन दिन में उस आग को बुझा सकते हैं। अगर प्रधानमंत्री हिंदुस्तान की सेना को कहते हैं कि इस आग को दो दिन में बुझा दो, सेना इस आग को बुझा देगी। मगर प्रधानमंत्री इस आग को जलाए रखना चाहते हैं उन्होंने ही तो बांटा है मणिपुर को। ऐसा लगता है कि मणिपुर हिंदुस्तान का भाग ही नहीं, राज्य ही नहीं। प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी नहीं बोला।’’

साथ ही राहुल गांधी ने भाजपा द्वारा आदिवासियों के लिए ‘वनवासी’ शब्द के उपयोग की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘वे कहते हैं कि आप आदिवासी नहीं वनवासी हैं। मतलब आप इस देश के ओरिजिनल (मूल) मालिक नहीं हैं। आप जंगल में रहते हैं... यह आपका अपमान है। यह भारत माता का अपमान है। यह सिर्फ आदिवासियों का नहीं, पूरे देश का अपमान है।’’

कांग्रेस नेता ने रैली में बड़ी संख्या में पहुंचं आदिवासियों से कहा, ‘‘आप वनवासी नहीं हैं, आप आदिवासी हैं।’’

उन्होंने कहा भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) चाहते हैं कि आप जंगलों में रहें, जंगलों से बाहर ना निकलें, आपके बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील ना बनें। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हम इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। आप इस देश के मालिक हैं। यह जमीन आपकी है। इस देश में आपको हक़ मिलना चाहिए। वह आपसे कहते हैं आप वनवासी हैं और फिर आपके जंगलों को आपके हाथों से छीन कर अडाणी को पकड़ा देते हैं।’’

गांधी ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि आदिवासियों का हक उन्हें मिले, उनके सपने पूरे हों।’’

उन्होंने राज्य सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित कई योजनाओं की सराहना की।

मंच पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित पार्टी के अनेक नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू