देश की खबरें | उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी, पूर्व आईपीएस असीम अरूण कन्नौज से मैदान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 85 और उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा ने हाल में कांग्रेस छोड़कर पार्टी का दामन थामने वालीं अदिति सिंह और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में आए असीम अरूण को मैदान में उतारा है।

लखनऊ, 21 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 85 और उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा ने हाल में कांग्रेस छोड़कर पार्टी का दामन थामने वालीं अदिति सिंह और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में आए असीम अरूण को मैदान में उतारा है।

इस सूची में मौजूदा विधायक हरिओम यादव भी शामिल हैं, जो समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के दूर के रिश्तेदार हैं। हरिओम ने हाल में सपा छोड़ दी थी। भाजपा ने अदिति सिंह और हरिओम यादव दोनों को क्रमश: रायबरेली और सिरसागंज की अपनी मौजूदा सीटों से टिकट दिया हैं। जबकि, अरुण कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने हाथरस (सुरक्षित सीट) से आगरा की पूर्व मेयर अंजुला महोर को मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है, जिसका वह वर्तमान में प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस बार टिकट पाने वाले मंत्रियों में राम नरेश अग्निहोत्री (मैनपुरी के भोंगांव विधानसभा क्षेत्र से), सतीश महाना (कानपुर के महाराजपुर से), नीलिमा कटियार (कानपुर के कल्याणपुर से), अजीत पाल (कानपुर देहात के सिकंदरा से), मनोहर लाल 'मन्नू' कोरी (ललितपुर में मेहरोनी से) और रणवेंद्र प्रताप सिंह 'धुन्नी' (फतेहपुर के हुसैनगंज से) मैदान में हैं।

उप्र की पूर्व मंत्री अर्चना पांडे को छिबरामऊ से मैदान में उतारा गया है। उप्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को हरदोई से पार्टी का टिकट दिया गया है। भाजपा ने लखीमपुर खीरी जिले की विधानसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा ने शशांक वर्मा को निघासन से, अरविंद गिरी को गोला गोकर्णनाथ से मैदान में उतारा है।

भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 60 प्रतिशत टिकट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित वर्ग के नेताओं को दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की 85 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में पिछड़ा, दलित, महिला, सामान्य सभी वर्गों की पर्याप्त भागीदारी है।

उन्होंने कहा कि दूसरी सूची में 49 सीटें ओबीसी और अनुसूचित समाज को दी गई हैं। सिंह ने कहा कि दूसरी सूची में भाजपा ने 15 महिलाओं को जबकि सामान्य वर्ग के 36 उम्मीदवारों को जगह दी है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 194 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी ने पहली सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इसके बाद पार्टी ने बरेली जिले की दो और सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात चरणों में मतदान होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\