देश की खबरें | भाजपा की पंजाब इकाई ने पेट्रोल, डीजल पर वैट कम नहीं करने के लिए चन्नी सरकार पर निशाना साधा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने राज्य में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम नहीं करने के लिए चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार की शनिवार को निंदा की।
चंडीगढ़, छह नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने राज्य में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम नहीं करने के लिए चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार की शनिवार को निंदा की।
उन्होंने कहा कि केंद्र ने दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाकर लोगों को राहत दी है।
शर्मा ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों ने भी ईंधन पर वैट घटाया जिससे पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कमी आई। उन्होंने कहा कि लेकिन पंजाब में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने ईंधन पर कर कम नहीं किया है।
उन्होंने चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार पर लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। शर्मा ने एक बयान में पूछा, ‘‘पंजाब सरकार ईंधन पर वैट कम करके लोगों को राहत क्यों नहीं दे रही है।’’
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में उत्पाद शुल्क और वैट में कमी के बाद पेट्रोल और डीजल की दर 94.23 रुपये और 80.90 रुपये प्रति लीटर हो गई है। उन्होंने पंजाब सरकार से ईंधन की दरों को चंडीगढ़ के बराबर करने की मांग की।
भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव सुभाष शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को पत्र लिखकर पेट्रोल-डीजल पर कर कम करने की मांग की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)