एजेंसी न्यूज

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- BJP की ‘एक देश, एक दल’ योजना नहीं की जाएगी स्वीकार

दिगरास शिवसेना विधायक और राज्य के मंत्री संजय राठौड़ का गढ़ है. राठौड़ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में चले गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि पुरानी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी ठाकरे नहीं, खाली शिवसेना को चाहती है.

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- BJP की ‘एक देश, एक दल’ योजना नहीं की जाएगी स्वीकार
उद्धव ठाकरे (Photo Credits PTI)

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि भाजपा की ‘एक देश, एक दल’ योजना कभी स्वीकार नहीं की जाएगी . उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का करिश्मा घटता जा रहा है. यवतमाल जिले के दिगरास में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘एक देश, एक कानून समझा जा सकता है. लेकिन हम भाजपा की एक देश, एक दल योजना कभी स्वीकार नहीं करेंगे.’’

दिगरास शिवसेना विधायक और राज्य के मंत्री संजय राठौड़ का गढ़ है. राठौड़ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में चले गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि पुरानी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी ठाकरे नहीं, खाली शिवसेना को चाहती है. Mumbai Fire: मुंबई में आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में दो बुजुर्गों की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा अब निरर्थकों की पार्टी बन गयी है.’’ उनका इशारा हाल में महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा सरकार में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नौ विधायकों के शामिल किये जाने की ओर था.

ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री का करिश्मा घट गया है जो हाल के कर्नाटक विधानसभा चुनाव से समझ में आ गया है. उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी ने) ‘बजरंग बली की जय’ का नारा जोरशोर से दिया लेकिन बजरंग बली ने पलटकर अपनी गदा से प्रहार किया तथा भाजपा का कर्नाटक में सफाया हो गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2023 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).