एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भाजपा के फॉलोअर की संख्या 2.1 करोड़ हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर हो गए हैं। पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भाजपा के फॉलोअर की संख्या 2.1 करोड़ हुई

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर हो गए हैं। पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से सोमवार को यह जानकारी दी।

भाजपा के ‘एक्स’ पर 2.1 करोड़ फॉलोअर है और यह संख्या कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और समाजवादी पार्टी के संयुक्त फॉलोअर की संख्या से भी अधिक है।

भाजपा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘21वीं सदी के भारत का निर्माण, एक साथ!’’

पार्टी ने कहा, ‘‘धन्यवाद और बधाई, क्योंकि अब हमारा परिवार 2.1 करोड़ है।’’

‘एक्स’ पर कांग्रेस के 99 लाख फॉलोअर हैं, जबकि आप के 65 लाख और समाजवादी पार्टी के 39 लाख फॉलोअर हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ‘एक्स’ पर 10 लाख, जनता दल (यूनाइटेड) के दो लाख 35 हजार, द्रविड़ मुनेत्र कषगम के नौ लाख 15 हजार 800, बहुजन समाज पार्टी के सात लाख 44 हजार, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के आठ लाख 76 हजार 100 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 7 लाख 48 हजार फॉलोअर हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2023 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).