देश की खबरें | भाजपा का प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी को लेकर बिलावल के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, पुतले फूंके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘‘असभ्य और अप्रिय’’ व्यक्तिगत हमला करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘‘असभ्य और अप्रिय’’ व्यक्तिगत हमला करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदर्शन के दौरान विभिन्न राज्यों की राजधानियों में नारेबाजी की और पाकिस्तान एवं भुट्टो के पुतले फूंके तथा उन्हें ‘विद्वेष मंत्री’ करार दिया। उन्होंने पाकिस्तानी विदेश मंत्री से भारत के 135 करोड़ लोगों से माफी मांगने की भी मांग की।

पार्टी ने कहा, ‘‘भारत प्रधानमंत्री मोदी पर भुट्टो की असभ्य और अप्रिय टिप्पणी की एकस्वर से निंदा करता है और विरोध जताता है।’’ पार्टी ने कहा कि प्रत्येक राज्य में प्रदर्शन किया गया।’’

उल्लेखनीय है कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में, विभिन्न आतंकी संगठनों का समर्थन करने को लेकर पाकिस्तान पर करार प्रहार किया था और इस पड़ोसी देश (पासकिस्तान) को ‘‘आतंकवाद का केंद्र’’ बताया था। इसके बाद, पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी की और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना की थी।

भाजपा कार्यकर्ताओं के मार्च का नेतृत्व लखनऊ में पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख भूपेंद्र सिंह चौधरी ने और पटना में बिहार इकाई के प्रमुख संजय जायसवाल ने किया।

भाजपा की उप्र इकाई के एक नेता ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला भी फूंका।

पार्टी प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने पीटीआई- को बताया,"भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने उप्र भाजपा कार्यालय से अटल चौक (राज्य की राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में) तक एक जुलूस निकाला, और बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारे लगाए। उप्र भाजपा प्रमुख भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला भी फूंका।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान