देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के नबाम रेबिया का राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना जाना तय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी नबाम रेबिया का निर्विरोध चुना जाना तय है।
ईटानगर, 10 जून अरुणाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी नबाम रेबिया का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बुधवार को जांच के दौरान रेबिया का नामांकन सही पाया गया।
निर्वाचन अधिकारी के हाबुंग ने कहा कि राज्यसभा सीट के लिए रेबिया अकेले उम्मीदवार हैं और 12 जून को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख के बाद उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े | राजस्थान में राजनीति गरमाई: कांग्रेस ने अपने विधायकों को प्रलोभन देने की शिकायत की.
वर्तमान में इस सीट से कांग्रेस के मुकुट मिथि राज्यसभा सदस्य हैं और 23 जून को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान 19 जून को होना है और 22 जून तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी है।
रेबिया 1996 से 2002 तक और फिर 2002 से 2008 तक कांग्रेस सदस्य के रूप में लगातार दो बार राज्यसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)