एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आठ दिन में दो करोड़ से ज्यादा हुई भाजपा की सदस्यता: पार्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किए जाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता महज आठ दिन में दो करोड़ से अधिक हो गई है।

देश की खबरें | आठ दिन में दो करोड़ से ज्यादा हुई भाजपा की सदस्यता: पार्टी

नयी दिल्ली, 10 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किए जाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता महज आठ दिन में दो करोड़ से अधिक हो गई है।

पार्टी के सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष समेत अन्य ने हिस्सा लिया।

मोदी ने दो सितंबर को भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजनाथ सिंह तथा अमित शाह जैसे केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्हें इस अभियान का पहला सदस्य बनाया था। पार्टी अपने मौजूदा सदस्यों की सदस्यता को नवीनीकृत करने और अपने संविधान के अनुरूप हर छह साल में नए सदस्यों को नामांकित करने के लिए अभियान चलाती है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत प्रधानमंत्री ने दो सितंबर को पार्टी का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान शुरू किया और इसके प्रथम सदस्य बने। केवल 8 दिन में, सदस्यता अभियान के तहत भाजपा की सदस्यता संख्या दो करोड़ को पार कर गई है।’’

नड्डा, शाह और संतोष सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नौ राज्यों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा की।

तावड़े ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान के अध्यक्षों, महासचिवों, सदस्यता प्रमुखों और अन्य पदाधिकारियों ने इन बैठकों में भाग लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज की बैठक में चर्चा हुई कि आने वाले दिनों में सदस्यता अभियान कैसे अधिक व्यापक और सर्व-समावेशी हो सकता है तथा प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त की गई अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए क्या प्रयास किए जाने चाहिए।’’

तावड़े ने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य राज्यों के पदाधिकारियों के साथ भी इसी तरह की चर्चा की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2024 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).