देश की खबरें | भाजपा के पतन की शुरुआत कर्नाटक से शुरू हो चुकी है, 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं जीतेगी: सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा और भाजपा के पतन की शुरुआत कर्नाटक से हो गई है, जहां पार्टी मई में विधानसभा चुनाव हार गई थी।

बेंगलुरु, 17 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा और भाजपा के पतन की शुरुआत कर्नाटक से हो गई है, जहां पार्टी मई में विधानसभा चुनाव हार गई थी।

सिद्धरमैया ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव हार जाएगी क्योंकि पार्टी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिलेगा।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, महंगाई आ गई और अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई। किसानों, दलितों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। सांप्रदायिकता के कारण लोगों ने अपनी शांति भी खो दी है। लोग भय में जी रहे हैं। यह भाजपा का उपहार है।’’

भाजपा नेताओं के इस आरोप पर कि विपक्षी नेता मोदी के डर से एकजुट हो रहे हैं, सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘क्या हमने मोदी का सामना नहीं किया? क्या हम कर्नाटक में मजबूत नहीं हैं? (विधानसभा चुनाव के दौरान) मोदी जहां कहीं भी प्रचार के लिए गए, वहां कांग्रेस ने जीत हासिल की। भाजपा का पतन कर्नाटक से शुरू हो गया है।’’

जनता दल (सेक्युलर) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से हाथ मिलाने की संभावना पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के नेतृत्व वाली पार्टी (जद-एस) की कोई विचारधारा नहीं है क्योंकि उसने राज्य में सरकार बनाने के लिए एक बार भाजपा के साथ गठबंधन किया था।

अगले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ संयुक्त लड़ाई की योजना तैयार करने के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं के सोमवार और मंगलवार को बेंगलुरु में एकत्र होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान