देश की खबरें | भाजपा की दीया कुमारी विद्याधर नगर से जीतीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा उम्मीदवार और राजसमंद से सांसद दीया कुमारी ने रविवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव में विद्याधर नगर सीट पर 71,368 वोटो के अंतर से जीत हासिल की।

जयपुर, तीन दिसंबर भाजपा उम्मीदवार और राजसमंद से सांसद दीया कुमारी ने रविवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव में विद्याधर नगर सीट पर 71,368 वोटो के अंतर से जीत हासिल की।

दीया कुमारी ने कांग्रेस उम्मीदवार सीताराम अग्रवाल को हराया और 1,58,516 वोट हासिल किए।

यह दूसरी बार है जब दीया कुमारी विधानसभा चुनाव में विजयी हुई हैं। वह पहली बार 2013 में सवाई माधोपुर से विधायक बनीं।

वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव में राजसमंद के मतदाताओं ने उन्हें लोकसभा में भेजा था।

दीया कुमारी जयपुर के पूर्व राजघराने के सवाई भवानी सिंह की बेटी हैं। वह कई गैर सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों से जुड़ी हुई हैं, जिनमें ‘आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान’ और एचआईवी संक्रमित बच्चों के लिए काम करने वाला गैर सरकारी संगठन ‘रेज’ शामिल है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\