देश की खबरें | सिलीगुड़ी में भाजपा का मंडल कार्यालय जलकर खाक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक मंडल कार्यालय शुक्रवार देर रात करीब 1.45 बजे जलकर खाक हो गया।
सिलीगुड़ी, 23 जून पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक मंडल कार्यालय शुक्रवार देर रात करीब 1.45 बजे जलकर खाक हो गया।
पुलिस ने बताया कि सिलीगुड़ी के डाबग्राम इलाके में भाजपा कार्यालय में लगी आग को इलाके के स्थानीय पार्टी समर्थकों ने दमकल की मदद से तड़के करीब तीन बजे बुझाया।
भाजपा के सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष ने आरोप लगाया कि पार्टी को इस कार्यालय को हटाने के लिए विभिन्न हलकों से धमकियां मिल रही थीं।
उन्होंने कहा कि आग का सटीक कारण जानने के लिए गहन जांच की जरूरत है।
वार्ड 23 में सूर्य नगर मैदान के पास जिस घर में पार्टी ने कार्यालय बनाया है, उसके मालिक ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के महासचिव बाबुल पाल ने कहा कि भाजपा को राजनीति करने के लिए बस एक बहाने की जरूरत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)