देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी पर बिलावल भुट्टो की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा की चंडीगढ़ इकाई ने किया विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चंड़ीगढ़ इकाई ने शनिवार को प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़, 17 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चंड़ीगढ़ इकाई ने शनिवार को प्रदर्शन किया।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला और भुट्टो का पुतला फूंका।

विरोध मार्च का नेतृत्व भाजपा की चंडीगढ़ इकाई के प्रमुख अरुण सूद ने किया।

प्रदर्शनकारी सेक्टर 33 स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए और बिलावल तथा पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए लेबर चौक की ओर मार्च किया।

सूद ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि वह आतंकवादी संगठनों को पनाह दे रहा है और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर हर भारतीय को गर्व है।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति कर रहा है तथा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भी विश्व पटल पर भारत की पहचान एक मजबूत राष्ट्र के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान