Gujarat Elections 2022: गुजरात चुनाव में मोदी के नारे के इर्द-गिर्द भाजपा का प्रचार अभियान 'जोरदार हिट': पार्टी नेता
हर गुजराती को वर्तमान गुजरात से जोड़ने की कोशिश के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दिया गया चुनावी नारा ‘जोरदार हिट’ साबित हुआ है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार अभी तक 34 लाख से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी और वीडियो अपलोड कर इसमें भागीदारी की है.
नयी दिल्ली, 23 नवंबर : हर गुजराती को वर्तमान गुजरात से जोड़ने की कोशिश के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दिया गया चुनावी नारा ‘जोरदार हिट’ साबित हुआ है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार अभी तक 34 लाख से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी और वीडियो अपलोड कर इसमें भागीदारी की है. गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद अपने गृह राज्य में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने गुजराती में नया नारा दिया ‘‘आ गुजरात में बनाव्यु छे (यह गुजरात मैंने बनाया है).’’ इतना ही नहीं मोदी ने अपने 25 मिनट लंबे भाषण में लोगों से कई बार यह नारा भी लगवाया.
उन्होंने कहा था, ‘‘आदिवासी हों या मछुआरे, ग्रामीण हों या शहरी, प्रत्येक गुजराती आज विश्वास से भरा है. इसलिए हर गुजराती कहता है ‘आ गुजरात में बनाव्यु छे (यह गुजरात मैंने बनाया है)’. लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत से यह राज्य बनाया है.’’प्रधानमंत्री के इस नारे के बाद भाजपा की गुजरात इकाई ने अगले दिन इस नारे को चुनाव प्रचार में शामिल कर अभियान चलाने की शुरुआत की थी. भाजपा सूत्रों ने बताया कि अभी तक 34 लाख से अधिक लोग अपनी सेल्फी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों और ‘नमो ऐप’ पर साझा कर चुके हैं और इस अभियान से जुड़ चुके हैं. यह भी पढ़ें : मायावती का सपा, भाजपा और कांग्रेस पर निशाना, बोली प्रदेश ने नहीं की कोई खास तरक्की
उन्होंने कहा कि राज्यभर में भाजपा द्वारा बनाए गए सेल्फी केंद्रों पर लाखों लोगों ने सेल्फी खिंचवाई और इस अभियान में भागीदारी की. भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘यह नारा तुरंत हिट हो गया. कई लोगों को यह 2019 के लोकसभा चुनावों के सुपरहिट नारे ‘मैं भी चौकीदार’ की याद दिलाता है. लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि लोग वास्तव में नारे की भावना से जुड़े हुए हैं.’’ उन्होंने दावा किया कि यह नारा ऑनलाइन के साथ-साथ धरातल पर भी ‘‘जोरदार हिट’’ साबित हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2022 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

