देश की खबरें | भाजपा के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष का निधन, मुख्यमंत्री ने दुख जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पार्टी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र का शुक्रवार की सुबह राजधानी के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजी पीजीआई) में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

गोंडा (उत्तर प्रदेश), 12 अगस्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पार्टी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र का शुक्रवार की सुबह राजधानी के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजी पीजीआई) में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के अनेक नेताओं ने मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ‘बमबम’ ने बताया कि जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के भरथा इटहिया गांव में 8 सितम्बर 1956 को जन्मे शेषनारायण मिश्र की शिक्षा दीक्षा कानपुर में हुई। शिक्षा के दौरान ही वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सम्पर्क में आए।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले हृदय संबंध्सी परेशानी को लेकर उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ने पर उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मिश्र ने शुक्रवार को तड़के करीब पांच बजे उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनका पार्थिव आज दोपहर एक बजे आम जनता एवं कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए बहराइच रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय पर रखा जाएगा। इसके बाद अपरान्ह दो बजे उनकी शव यात्रा अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है, ‘‘भाजपा, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्रा के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर