एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा का 46वां स्थापना दिवस : नड्डा ने 98 वर्षीय कार्यकर्ता को सम्मानित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली की पूर्व महापौर 98 वर्षीय शकुंतला आर्य को सम्मानित किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

देश की खबरें | भाजपा का 46वां स्थापना दिवस : नड्डा ने 98 वर्षीय कार्यकर्ता को सम्मानित किया

नयी दिल्ली, छह अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली की पूर्व महापौर 98 वर्षीय शकुंतला आर्य को सम्मानित किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

आर्य 1997 में दिल्ली की महापौर रहीं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, नड्डा ने आर्य को पार्टी का पटका पहनाकर और शॉल भेंट करके सम्मानित किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इसमें कहा गया है कि नड्डा ने दिल्ली के लाजपत नगर स्थित आर्य के आवास पर पार्टी का झंडा भी फहराया।

बयान में कहा गया कि इस मौके पर नड्डा के साथ दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राधा मोहन दास अग्रवाल, स्थानीय विधायक सरदार तरविंदर सिंह मारवाह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आर्य जैसे वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा की विरासत का बहुमूल्य हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के समर्पण और बलिदान के कारण ही पार्टी केंद्र और दिल्ली, दोनों जगहों पर सत्ता में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).