Jharkhand: झारखंड में भाजपा युवा मोर्चा के नेता की चाकू मारकर हत्या
चाकू के वार से घायल भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता की झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव सूरज कुमार सिंह (26) की टाटा मेन अस्पताल में मौत हो गई.
जमशेदपुर (झारखंड), 10 दिसंबर : चाकू के वार से घायल भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता की झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव सूरज कुमार सिंह (26) की टाटा मेन अस्पताल में मौत हो गई.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन नीत झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) सरकार में अपराधी राज कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि सिंह मंगलवार को घर लौट रहे थे उसी दौरान सोनू सिंह और उसके साथियों ने कथित तौर पर उन्हें चाकू मारी. घटना बागबेरा थानाोत्र के हरहरगुट्टु इलाके की है. यह भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड में ओमीक्रोन से बचाव के लिए 20 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य
पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस सिलसिले में सोनू और एक किशोर सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो वयस्कों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2021 01:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

