देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस में ‘‘मनमुटाव’’ की पटकथा भाजपा ने लिखी : अधीर रंजन चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा नेताओं के बीच जारी ‘‘मनमुटाव’’ की पटकथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लिखी है।

कोलकाता, तीन जनवरी कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा नेताओं के बीच जारी ‘‘मनमुटाव’’ की पटकथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लिखी है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आगामी दिनों में भाजपा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर सकती है।

सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के 27वें स्थापना दिवस समारोह के बीच पार्टी के आंतरिक मतभेद सामने आए। इसके वरिष्ठ नेताओं ने अभिषेक बनर्जी पर कटाक्ष किया जिस पर अगली पीढ़ी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो भी नाटक चल रहा है उसकी पटकथा भाजपा ने लिखी है... अगर किसी दिन भाजपा अभिषेक को अगले मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने लगे तो आश्चर्यचकित न हों... यही कारण है कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) उनके खिलाफ चुप हो गई हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक 2021 में ईडी द्वारा उसके नयी दिल्ली स्थित कार्यालय में लगभग नौ घंटे तक पूछताछ के बाद अचानक ‘‘कांग्रेस विरोधी’’ हो गए।

तृणमूल कांग्रेस में विवाद तब सामने आया जब ममता बनर्जी ने पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों को उचित सम्मान देने की आवश्यकता पर जोर दिया और इस दावे से इनकार किया कि बुजुर्ग नेताओं को सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने बढ़ती उम्र के साथ कार्य कुशलता और उत्पादकता में गिरावट का हवाला देते हुए राजनीति में सेवानिवृत्ति की आयु के बारे में बात की थी। अभिषेक बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस की युवा ब्रिगेड का नेतृत्व करने वाला माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी