देश की खबरें | भारत के उत्थान और वैश्विक मंच पर मानवता के कल्याण के लिए काम कर रही भाजपा : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे योगी ने यहां ' टिफिन बैठक' को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत अगर मैत्री निभाना जानता है तो दुश्मन की मांद में घुसकर जवाब देना भी उसे अच्छी तरह आता है।

दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे योगी ने यहां ' टिफिन बैठक' को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत अगर मैत्री निभाना जानता है तो दुश्मन की मांद में घुसकर जवाब देना भी उसे अच्छी तरह आता है।

योगी ने दावा किया, '' पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और भारतीय जनता पार्टी भारत के उत्थान और वैश्विक मंच पर मानवता के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।''

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से भाजपा कार्यकर्ताओं में विचारधारा और संगठन के प्रति आत्मीय भाव पैदा करने के लिए आज प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में टिफिन बैठकों का आयोजन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा , ‘‘ काशी में टिफिन बैठक में शामिल होने पर मुझे अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है। हम सब ने नौ साल में भारत की बदलती तस्वीर को देखा है। 2014 से पहले का भारत और उसके बाद का भारत हमारे सामने है। पहले देश के अंदर बड़े-बड़े आंदोलन चल रहे थे। सरकार के प्रति जनता में गुस्सा, आक्रोश और अविश्वास देखने को मिल रहा था। प्रतिदिन एक नया भ्रष्टाचार सामने आता था। आंतरिक और बाह्य सुरक्षा खतरे में थी, लेकिन पिछले नौ साल में हमने बदलते हुए भारत को देखा है।''

योगी ने कहा , ''हाल ही में पीएम मोदी के छह दिवसीय यात्रा को हम सबने देखा है। यह यात्रा भारत की बढ़ती ताकत का अहसास कराती है। अन्य देशों में भारत की कैसी प्रतिष्ठा बढ़ी है, आप सबने देखा है।''

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ''आज भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है। अगले दो-तीन साल में हम दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। कश्मीर कभी अशांत और आतंकवाद की चपेट में था। आज वह शांति की नई राह पर बढ़ चुका है।''

उन्होंने कहा कि '' पूर्वोत्तर के राज्य में कभी उग्रवाद चरम पर था, आज उन राज्यों में बीजेपी की सरकार होने से वे विकास और नये विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पहले 120 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे आज मुश्किल से तीन से चार जिले में ये गतिविधियां दिखाई देती हैं। विरासत के सम्मान के लिए तमाम कदम उठाए गये हैं। काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या का श्रीराम मंदिर, केदारनाथ मंदिर और महाकाल का पुनरुद्धार पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO