देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के ‘‘कुशासन’’ के खिलाफ राज्य सचिवालय की शाखा ‘उत्तरकन्या’ की ओर रैली निकालने का प्रयास कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की सोमवार को सिलीगुड़ी में दो स्थानों पर पुलिस के साथ भिड़ंत हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), सात दिसंबर तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के ‘‘कुशासन’’ के खिलाफ राज्य सचिवालय की शाखा ‘उत्तरकन्या’ की ओर रैली निकालने का प्रयास कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की सोमवार को सिलीगुड़ी में दो स्थानों पर पुलिस के साथ भिड़ंत हुई।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने 'उत्तरकन्या अभिजन' के तहत दो स्थानों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए थे। भाजयुमो ने आरोप लगाया कि उत्तर बंगाल के लोगों से किए गए वादों को सरकार ने पूरा नहीं किया और सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान, मुंबई में बस, टैक्सी, ऑटो सामान्‍य तरीके से चलाई जाएंगी.

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने इलाके में लगाए गए बांस के बैरिकैड को आग के हवाले कर दिया।

फुलबारी बाजार में एक रैली का नेतृत्व करने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘‘भाजपा के उभार’’ से डरकर सरकार दमनकारी नीति अपना रही है ।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: केंद्र सरकार ने ‘भारत बंद’ के लिए देशव्यापी परामर्श जारी किया, राज्यों से सुरक्षा कड़ी करने को कहा.

घोष ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन ने लोकतांत्रिक प्रदर्शन को रोकने के लिए पूरे सिलीगुड़ी में कई स्थानों पर बैरिकैड लगा दिए।

तीन बत्ती मोड़ के पास दूसरी रैली का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने किया और इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दो जगह पुलिस की घेराबंदी को तोड़ दिया, हालांकि वे तीसरी घेराबंदी को तोड़ आगे नहीं बढ़ पाए। यहां से उत्तरकन्या केवल एक किलोमीटर की दूर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू