देश की खबरें | भाजपा ने सभी के लिए काम किया: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाए जाने के पार्टी के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि उनकी पार्टी सभी के लिए काम करने के लक्ष्य को जमीन पर उतार रही है।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाए जाने के पार्टी के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि उनकी पार्टी सभी के लिए काम करने के लक्ष्य को जमीन पर उतार रही है।

धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी से जुड़े किसानों द्वारा आयोजित एक ‘‘धन्यवाद कार्यक्रम’’ को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि मुर्मू और धनखड़ दोनों ही साधारण परिवारों से आते हैं।

ज्ञात हो कि जब से धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है भाजपा के नेता किसान परिवार की उनकी पृष्ठभूमि को लगातार रेखांकित कर रहे हैं और बता रहे हैं किस प्रकार उन्होंने छात्रवृत्ति की मदद से अपनी पढ़ाई की और एक सफल वकील बने तथा बाद में राजनीति में आएं।

विभिन्न कार्यक्रमों व आयाजनों में भाजपा नेता उन्हें ‘‘किसान पुत्र’’ कहकर संबोधित कर रहे हैं।

नड्डा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और खुद अपना उल्लेख करते हुए कहा कि वे सभी किसी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद एक सामान्य परिवार से आते हैं और उनकी एक वैश्विक पहचान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ महज एक नारा नहीं है बल्कि उसने इसे जमीन पर क्रियान्वित किया है।

इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान