एजेंसी न्यूज

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में 224 सीटों के लिए वोटिंग जारी, सीएम बोम्मई ने जीत को लेकर किया दावा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्ण बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में लौटने का भरोसा जताया.

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में 224 सीटों के लिए वोटिंग जारी, सीएम बोम्मई ने जीत को लेकर किया दावा
Chief Minister Basavaraj Bommai

Karnataka Assembly Election 2023:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्ण बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में लौटने का भरोसा जताया. हावेरी जिले के एक सरकारी स्कूल में मतदान करने के बाद बोम्मई ने पत्रकारों से कहा कि वह रिकॉर्ड अंतर से जीतेंगे. बोम्मई लगातार चौथी बार शिग्गांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई हस्तियों ने किया मतदान

बोम्मई ने कहा, ‘‘भाजपा रिकॉर्ड संख्या में सीटें जीतेगी और उसे आसानी से पूर्ण बहुमत मिलेगा.’’यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का भरोसा है, बोम्मई ने कहा कि चुनाव के बाद विधायक दल और भाजपा संसदीय बोर्ड इस सवाल का जवाब देगा.

मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन किया है. मतदाताओं से मतदान की अपील करते उन्होंने कहा, ‘‘कृपया लोकतंत्र की सफलता के लिए मतदान करें. कर्नाटक के विकास के लिए मतदान करें.’’ कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).