देश की खबरें | भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीट जीतेगी: केंद्रीय मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दावा किया है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 350 से ज्यादा सीट जीतेगी और नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

रांची, 17 अप्रैल केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दावा किया है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 350 से ज्यादा सीट जीतेगी और नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

चौबे सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण विभाग द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी देने के लिए रविवार को यहां पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि “भ्रष्ट नेता” एकजुट होकर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा, “ हालांकि उन्हें यह नहीं पता कि लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। 2024 के चुनाव के बाद मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा 350 से अधिक लोकसभा सीट जीतेगी।”

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के ‘‘चरम’’ पर होने का आरोप लगाते हुए चौबे ने कहा, “ राज्य में कानून-व्यवस्था खराब है और बेरोजगारी बढ़ी है।”

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण के केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने दावा किया, “ झारखंड सरकार जन विरोधी है... मौजूदा शासन के दौरान बलात्कार के पांच हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और कुल 5,258 हत्याएं हुई हैं।”

उन्होंने झारखंड में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष को लेकर भी चिंता जताई और हाथी के हमले में मौत के मामले में दी जाने वाली मुआवजा राशि को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की।

चौबे ने कहा, ‘‘ झारखंड में सिर्फ चार लाख रुपये दिए जाते हैं, जबकि कर्नाटक में 15 लाख रुपये मिलते हैं। हम राज्य सरकार से अनुग्रह राशि को बढ़ाकर कम से कम पांच लाख रुपये करने का आग्रह करते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान