एजेंसी न्यूज

UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी- दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतेगी. शर्मा शनिवार को जनसंपर्क अभियान के लिए आगरा में थे.

UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी- दिनेश शर्मा
भारतीय जनता पार्टी (Photo Credits: Wikimedia Commons)

आगरा, 23 जनवरी : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतेगी. शर्मा शनिवार को जनसंपर्क अभियान के लिए आगरा में थे. शर्मा ने दावा करते हुए कहा, ‘‘दस मार्च को शंखनाद होगा, जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और वह दिन विपक्ष के लिए निराशा भरा होगा.’’

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस सहित दूसरे दल सिमट कर रह जाएंगे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर शर्मा ने कहा, ‘‘इसका कोई फर्क नहीं पडऩे वाला और भाजपा आगरा की सभी सीटें जीतेगी और दूसरे जिलों में भी ऐसा ही होगा.’’ यह भी पढ़ें : हरियाणा के नूह में औद्योगिक मॉडल टाउनशिप में चार हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: दुष्यंत चौटाला

शर्मा ने दावा किया, ‘‘सपा-रालोद गठबंधन का कोई असर नहीं है. सपा की लड़ाई बसपा से है और बसपा की कांग्रेस से है. ये दल आपस में लड़ रहे हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2022 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).