देश की खबरें | अगले लोकसभा चुनाव में अपने बलबूते पर 400 सीटें जीतेगी भाजपा : रवि किशन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि किशन ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी अपने बलबूते पर 400 सीटें जीतेगी।
बलिया (उप्र), 22 जून गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि किशन ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी अपने बलबूते पर 400 सीटें जीतेगी।
रवि किशन ने जिले के चौकियां मोड़ पर संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया है कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने बलबूते 400 सीटों पर चुनाव जीतेगी।
किशन ने कहा, "हम 400 सीटें जीतेंगे। विपक्ष बुरी तरह से चुनाव हारेगा। चुनाव आने दीजिए। देश में कुल 40 चेहरे टीवी और अखबार में आकर मोदी सरकार की मुखालिफत कर रहे हैं। मोदी 140 करोड़ लोगों की आवाज हैं।"
उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि महलों में पैदा हुए लोग मोदी के सामने टिक नहीं पाएंगे।
भाजपा सांसद ने शुक्रवार को पटना में आयोजित होने जा रही विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक पर तंज करते हुए कहा है कि डरा हुआ विपक्ष एक साथ आया है और विपक्षी दलों के नेता पटना में अपने स्वार्थ के लिए जुट रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)