देश की खबरें | संघर्ष में मारे गये आरएसएस कार्यकर्ता के परिवार की देखभाल करेगी भाजपा: प्रह्लाद जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केरल के अलप्पुझा जिले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में मारे गये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता के परिवार की देखभाल करेगी। साथ ही, उन्होंने राज्य के सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएएफ) पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उसमें इस मामले की जांच कराने की ‘इच्छा शक्ति’ नहीं है तो वह इसे सीबीआई को सौंप दे।

अलप्पुझा, 27 फरवरी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केरल के अलप्पुझा जिले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में मारे गये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता के परिवार की देखभाल करेगी। साथ ही, उन्होंने राज्य के सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएएफ) पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उसमें इस मामले की जांच कराने की ‘इच्छा शक्ति’ नहीं है तो वह इसे सीबीआई को सौंप दे।

बुधवार को चेरथला के समीप नगमकुलंगारा में आरएसएस के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी थी। भाजपा ने एलडीएफ सरकार पर अपराधियों का साथ देने का आरोप लगाया है।

मृत आरएसएस कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात करने के बाद जोशी ने कहा, ‘‘ प्रदेश भाजपा उनके परिवार की देखभाल करेगी। फिलहाल हम बस राज्य सरकार से (उपयुक्त जांच की) अपील कर सकते हैं... यदि आपके पास उचित मशीनरी नहीं है या मैं कहूं कि राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है, तो आप इस मामले को सीबीआई को सौंप दीजिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जांच करेंगे..हमें छूट दीजिए और हम इस हिंसा पर विराम लगा देंगे।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन भी जोशी के साथ थे।

जोशी ने कहा, ‘‘संपूर्ण तौर पर भारत और विशेषकर केरल के लोग हिंसा को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वे इन चीजों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।’’

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की राजनीतिक इकाई सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के आठ कार्यकर्ताओं को 23 साल के नंदू की हत्या के सिलसिले में 25 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट