एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में भाजपा 15 जनवरी से ‘संविधान गौरव अभियान’ शुरू करेगी: बाउरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में गणतंत्र दिवस से पहले संविधान के मूल्यों को लेकर जागरूकता फैलाने और इसके निर्माता बी.आर. आंबेडकर के योगदान को याद किए जाने के मकसद से 15 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘संविधान गौरव अभियान’ शुरू किया जाएगा। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड में भाजपा 15 जनवरी से ‘संविधान गौरव अभियान’ शुरू करेगी: बाउरी

रांची, नौ जनवरी झारखंड में गणतंत्र दिवस से पहले संविधान के मूल्यों को लेकर जागरूकता फैलाने और इसके निर्माता बी.आर. आंबेडकर के योगदान को याद किए जाने के मकसद से 15 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘संविधान गौरव अभियान’ शुरू किया जाएगा। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और अभियान के राज्य समन्वयक अमर कुमार बाउरी ने कहा, ‘‘देश भर में यह अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में पहले से ही पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है। कार्यकर्ताओं की व्यस्तता को देखते हुए झारखंड में 15 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया जाएगा।’’

बाउरी ने कहा कि अभियान के तहत भाजपा इस बारे में जागरूकता फैलाएगी कि किस तरह कांग्रेस ने ‘‘बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का अपमान किया है’’।

उन्होंने आंबेडकर की नीतियों और विचारों को बनाए रखने एवं उन्हें बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों पर भी जोर दिया।

बाउरी ने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2025 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).