देश की खबरें | भाजपा मुंबई के लोकसभा क्षेत्रों में आज से ‘आशीर्वाद यात्रा’ शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज यानी रविवार से मुंबई में सभी छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करने के लिए एक यात्रा शुरू कर रही है।

मुंबई, पांच मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज यानी रविवार से मुंबई में सभी छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करने के लिए एक यात्रा शुरू कर रही है।

पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने बताया कि पहले दिन यात्रा दो लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी, नौ मार्च को दो अन्य लोकसभा क्षेत्रों तथा 11 मार्च को बाकी के दो लोकसभा क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी। पार्टी के नेता लोगों से जुड़ने के लिए अहम मंदिरों और अन्य स्थानों का दौरा कर रहे हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसकी तत्कालीन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) ने मुंबई में तीन-तीन निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी।

भाजपा ने मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तरपूर्व और मुंबई उत्तर मध्य सीट जबकि शिवसेना ने मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर जीत दर्ज की थी।

मुंबई से शिवसेना के तीन सांसदों में से मुंबई दक्षिण मध्य से सांसद राहुल शेवाले और मुंबई उत्तरपश्चिम से गजानन कीर्तिकर शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के साथ हैं जिसे निर्वाचन आयोग ने हाल में असली शिवसेना बताया था।

मुंबई दक्षिण से सांसद अरविंद सावंत शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के साथ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान