देश की खबरें | राजस्थान में 30 मई से एक महीना तक महा जनसंपर्क कार्यक्रम चलाएगी भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के नौ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान में 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।
जयपुर, 20 मई केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के नौ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान में 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।
महीने भर चलने वाले कार्यक्रम के दौरान पार्टी रैलियां करेगी, संबंधित क्षेत्रों के विशिष्ट जनों से मुलाकात करेगी और लाभार्थियों तक पहुंचेगी।
नागौर जिले के लाडनूं कस्बे में शनिवार को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला किया गया।
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि केंद्र की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व में आज भारत का नाम रोशन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि, जन धन योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा अन्य कई जन कल्याणकारी योजनाओं को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।
भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा 2013 का भारत और आज 2023 के भारत में बहुत अंतर है जो कि वास्तविक रूप से देश के लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे।
भाजपा की दो दिवसीय बैठक शनिवार को समाप्त हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और भाजपा महासचिव (संगठन) चंद्रशेखर शामिल हुए।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2023 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

