देश की खबरें | गोवा में सरकार बनाने के लिए सोमवार को दावा पेश करेगी भाजपा :तानावडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवार को गोवा के राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

पणजी, 20 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवार को गोवा के राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेट तानावडे ने रविवार को यह जानकारी दी।

सदन का नेता चुनने के लिये भाजपा विधायक दल की बैठक भी सोमवार को होगी। विधायक दल के नेता ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।

तानावडे ने प्रेसवार्ता में कहा, '' भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सूचित किया है कि पार्टी विधायक दल की बैठक सोमवार को होगी, जिसके बाद पार्टी नेता राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लै से मुलाकात करेंगे और अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।''

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को शाम चार बजे होगी और इस दौरान भाजपा के पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और सह-पर्यवेक्षक एल मुरुगन, गोवा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, डेस्क प्रभारी सी टी रवि भी मौजूद रहेंगे।

तानावडे ने कहा कि सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को लेकर फैसला किया जाएगा।

हाल में भाजपा राज्य की 40 विधानसभा सीट में से 20 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा को महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now