एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में रविवार को भाजपा अपना घोषणापत्र जारी करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में रविवार को भाजपा अपना घोषणापत्र जारी करेगी

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी।

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक सूचना में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

भाजपा अपने घोषणापत्र को संकल्प पत्र का नाम देती रही है। इसका मसौदा तैयार करने के लिए पार्टी ने पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। समिति ने कई बैठकों के बाद संकल्प पत्र को अंतिम रूप दिया है।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरण रीजीजू और अर्जुन राम मेघवाल के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित इस कुल 27 नेता इस समिति के सदस्य हैं।

सीतारमण इस समिति की संयोजक हैं।

घोषणापत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत' एजेंडे पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। मोदी लगातार गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए अपनी सरकार की प्राथमिकता को रेखांकित करते रहे हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा अपने घोषणा पत्र में इनसे संबंधित मुद्दों को प्रमुखता दे सकती है।

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होने हैं। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).