एजेंसी न्यूज

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- तीसरी लहर से बचाव के लिए चार लाख स्वयंसेवक तैयार करेगी बीजेपी

नड्डा ने फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड में चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरे परिवार में कई चिकित्सक हैं, इसलिये मुझे पता है कि चिकित्सकों की व्यथा क्या होती है. जीवन और मौत से जूझने वाले को जीवन देने का काम चिकित्सक करता है. कोरोना वायरस के बीच आप सभी लोगों ने जिस तरीके से मानवता की सेवा की है, उसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं.’’

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- तीसरी लहर से बचाव के लिए चार लाख स्वयंसेवक तैयार करेगी बीजेपी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

आगरा:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कोरोना वारयस (Coronavirus) से निपटने में चिकित्सकों के योगदान की रविवार को यहां सराहना की और कहा कि बीजेपी संक्रमण की तीसरी लहर (Third Wave) के निपटने की तैयारियों के तहत चार लाख स्वयंसेवकों को तैयार करेगी. बीजेपी अध्यक्ष JP Nadda ने कहा- COVID-19 के बीच BJP राहत कार्य कर रही, विपक्ष पृथक-वास में है

नड्डा ने फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड में चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरे परिवार में कई चिकित्सक हैं, इसलिये मुझे पता है कि चिकित्सकों की व्यथा क्या होती है. जीवन और मौत से जूझने वाले को जीवन देने का काम चिकित्सक करता है. कोरोना वायरस के बीच आप सभी लोगों ने जिस तरीके से मानवता की सेवा की है, उसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं.’’

इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सकों को सम्मानित किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मुझे एहसास है कि पिछले डेढ़ वर्ष से उन चिकित्सकों के परिवारों की स्थिति क्या रही होगी, जो हर दिन कोरोना वायरस वार्ड से होकर वापस आते हैं.’’

उन्होंने कहा कि बीजेपी संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के तहत चार लाख स्वयंसेवकों को तैयार कर रही है. नड्डा ने कहा कि सरकार ने 2017 में स्वास्थ्य नीति बनाई, जिसके तहत 45 साल के ऊपर के हर व्यक्ति की जांच की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘80 हजार गांव में स्वास्थ्य बनाए गए हैं. 2022 तक हम डेढ़ लाख स्वास्थ्य केंद्र बना लेंगे.’’

इस बीच, बीजेपी ने 2022 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आगरा में ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक की. होटल ताज विलास में संगठनात्मक बैठक में नड्डा ने ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने को कहा.

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज में हुए विकास कार्यों को गिनाया. उन्होंने बताया कि आगरा में एसएन मेडिकल कालेज को सुपर स्पेशैलिटी बनाया जा रहा है. पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने और संगठन के प्रस्तावित कार्यक्रमों को उत्साह के साथ करने के निर्देश दिए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2021 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).