देश की खबरें | बेलगावी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारेगी : ईश्वरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री के. एस. ईश्वरप्पा ने शनिवार को कहा कि बेलगावी लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा किसी मुस्लिम को टिकट नहीं देगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 28 नवंबर कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री के. एस. ईश्वरप्पा ने शनिवार को कहा कि बेलगावी लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा किसी मुस्लिम को टिकट नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि बेलगावी हिंदुत्व का केंद्र है और टिकट इसके समर्थकों में से किसी को दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | Dev Diwali 2020: CM योगी आदित्यनाथ ने लिया बनारस में तैयारियों का जायजा, बोले दिव्य होगी काशी की देव-दीपावली.

ईश्वरप्पा ने कहा, ‘‘भाजपा में कुरूबा, लिंगायत, वोक्कलिगा या ब्राह्मण समुदाय का सवाल नहीं है, हम सब बैठेंगे और चर्चा करेंगे, यह व्यवस्था है और लोकतांत्रिक तरीका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है।’’

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शादियों में सिर्फ 50 लोग, इन जिलों में लगेगा नाईट कर्फ्यू.

बेलगावी में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य और राष्ट्रीय नेता एक उम्मीदवार चुनेंगे जो लोगों का विश्वास हासिल कर जीत हासिल कर सकता है।

ईश्वरप्पा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम टिकट चाहे कुरूबा या लिंगायत या वोक्कलिगा या ब्राह्मण को दें लेकिन हम मुस्लिम को टिकट नहीं देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बेलगावी हिंदुत्व का केंद्र है, इसलिए यहां किसी मुस्लिम को टिकट देने का सवाल ही नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी