देश की खबरें | राजस्थान में भाजपा इस बार सफल नहीं होगी : पायलट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेता लगातार राजस्थान आ रहे हैं लेकिन पार्टी की यहां इस बार दाल नहीं गलने वाली है ।
जयपुर, 22 अगस्त कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेता लगातार राजस्थान आ रहे हैं लेकिन पार्टी की यहां इस बार दाल नहीं गलने वाली है ।
टोंक में संवाददाताओं से बातचीत में पायलट ने कहा, 'दिल्ली से भाजपा के सारे नेता राजस्थान आते हैं और यहां राजस्थान के भाजपा नेताओं को हिलाने की कोशिश करते हैं लेकिन मामला जम नहीं पा रहा।'
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, गृह मंत्री जी, अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्री यहां पर आ रहे हैं, और संगठन को जगाने की कोशिश कर रहे हैं.... बड़ा आश्चर्य है कि भाजपा केंद्र में सत्ता में विफल है और राजस्थान में विपक्ष में अफसल है। इसलिए मुझे लगता नहीं कि इनको यहां सफलता मिलेगी ।’’
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार राज्य में 'एक बार कांग्रेस... एक बार भाजपा' का क्रम तोड़ेगी । उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश में इस बार फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
पायलट ने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी ने जिस उद्देश्य के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' के जरिए लोगों को जोड़ने की कोशिश की और भाजपा जिस प्रकार नफरत एवं टकराव की राजनीति करती है, उसके विरोध में हम सब मिलकर काम करेंगे।
कांग्रेस कार्यसमिति में सदस्य बनाए जाने पर उन्होंने कहा, 'मुझे कार्यसमिति में जो जिम्मेदारी दी है उसको मै विनम्रता से स्वीकार करता हू, हम सभी लोग मिलकर काम करेंगे, लोगों को आज कांग्रेस से उम्मीद है।'
उन्होंने कहा कि पार्टी जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश के लिए रणनीति बना रही है और सरकार और संगठन मिलकर काम कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2023 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

