देश की खबरें | भविष्य में जिला स्तरीय चुनाव भी नहीं जीत पाएगी भाजपा : उद्धव ठाकरे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय चुनाव तो छोड़ दीजिए जिला परिषद का चुनाव भी नहीं जीत पाएगी।
बुलढाणा (महाराष्ट्र), 22 फरवरी शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय चुनाव तो छोड़ दीजिए जिला परिषद का चुनाव भी नहीं जीत पाएगी।
पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मटोला, चिखली और जलगांव-जामोद में आयोजित रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह (उद्धव) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ नहीं लड़ रहे थे बल्कि निरंकुशता का विरोध कर रहे थे।
ठाकरे ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट केंद्र सरकार का आखिरी बजट होगा। ठाकरे ने कहा, ‘‘भाजपा अगले सौ वर्षों तक दिल्ली, राज्य या यहां तक कि जिला परिषद में भी सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी।’’
चिखली में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि बुलढाणा के लोनार इलाके में हाल ही में विषाक्त भोजन की घटना के पीड़ितों का इलाज करने के लिए पर्याप्त सरकारी चिकित्सक उपलब्ध नहीं थी।
उन्होंने पश्चिम विदर्भ में सूखा प्रभावित किसानों और बेरोजगार युवाओं के मुद्दे भी उठाए।
उद्धव ने न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर शंभू सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की प्रशंसा करते हुए विदर्भ के किसानों से आग्रह किया कि वे अपना जीवन समाप्त न करें बल्कि न्याय के लिए लड़ें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

