देश की खबरें | भाजपा त्रिपुरा को भारत में नंबर एक राज्य बनाएगी : शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभियान की मंगलवार को डिजिटल तरीके से शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि राज्य ने 25 वर्षों तक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के शासन में बहुत कुछ झेला और भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही राज्य में शांति आई।

अगरतला, आठ मार्च त्रिपुरा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभियान की मंगलवार को डिजिटल तरीके से शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि राज्य ने 25 वर्षों तक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के शासन में बहुत कुछ झेला और भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही राज्य में शांति आई।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आई तो पार्टी त्रिपुरा को देश का नंबर एक राज्य बनाएगी। शाह ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर त्रिपुरा में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की।

राज्य में 25 वर्षों तक माकपा के शासन के बाद मार्च 2018 में भाजपा-इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) गठबंधन की सरकार सत्ता में आई थी। शाह ने कहा, ‘‘त्रिपुरा में पहले चरमपंथ, घुसपैठ, बंद और भ्रष्टाचार की बातें होती थीं। आज (नरेंद्र) मोदी जी ने त्रिपुरा और पूरे पूर्वोत्तर को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया है और इस क्षेत्र को अष्ट लक्ष्मी (धन की देवी के आठ रूप) का नाम दिया है।’’ पूर्वोत्तर क्षेत्र में आठ राज्य हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि त्रिपुरा पहले हिंसा, भ्रष्टाचार और नशीली दवाओं के व्यापार से त्रस्त था, लेकिन आज यह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं चार साल बाद आप सभी से मिलने आया हूं। एक साल बाद चुनाव होंगे और मैं आपसे एक और मौका देने की अपील करता हूं और मैं वादा करता हूं कि हम अगले पांच वर्षों में त्रिपुरा को विकास के मामले में देश में नंबर एक बना देंगे।’’

केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि त्रिपुरा में जघन्य अपराधों में 30 प्रतिशत की कमी आई है और दोषसिद्धि दर पांच प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। शाह ने कहा कि मौजूदा सरकार में किसानों की आमदनी दोगुनी हो गई है और प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1.3 लाख रुपये हो गई है।

उन्होंने रैली में कहा, ‘‘प्रत्येक किसान को अब सालाना 6000 रुपये मिल रहे हैं और इस उद्देश्य के लिए 400 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।’’ प्रधानमंत्री-किसान योजना का उद्देश्य किसानों को तीन समान किश्तों में प्रति वर्ष 6000 रुपये प्रदान करके उनकी आय को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगरतला को रेल के जरिए देश के बाकी हिस्सों से जोड़ा गया है। 7000 करोड़ रुपये की लागत से कुल 542 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया गया है।’’ उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन पिछले चुनाव के घोषणापत्र में किए सभी वादे पूरे करेगा और वह वोट मांगने फिर से त्रिपुरा आएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व में राज्य समृद्ध, विकसित और नशीली दवाओं के खतरे से मुक्त हो सकता है। देब राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं।’’ शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक समय था जब देश में आए दिन आतंकी हमले होते थे। लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक ने देश की ताकत के बारे में दुनिया को कड़ा संदेश दिया है।’’ केंद्रीय मंत्री ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 का 70 साल तक बचाव करने के लिए कांग्रेस की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया जी और मनमोहन जी ने 70 साल तक एक बच्चे के की तरह अनुच्छेद 370 को संभाले रखा, लेकिन मोदी जी के दूसरी बार पद संभालने के बाद पांच अगस्त, 2019 को इस विशेष संवैधानिक प्रावधान को खत्म कर दिया गया।’’ शाह ने बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व वाली सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले चार वर्षों से बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए कड़ी मेहनत की है।

शाह ने कहा, ‘‘त्रिपुरा ने हाल में अपना 50वां स्थापना दिवस मनाया है। उन 50 वर्षों में से कम्युनिस्टों ने 25 वर्षों तक राज्य पर शासन किया, लेकिन उनके शासन के दौरान विकास को काफी हद तक नजरअंदाज किया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स