देश की खबरें | भाजपा 2024 में ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ेगी : भूपेंद्र यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के साथ गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में 2024 का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

भुवनेश्वर, 12 अगस्त केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के साथ गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में 2024 का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव और दिल्ली सेवा विधेयक पर भाजपा को बीजद का समर्थन मिलने के बाद दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं।

पिछले सप्ताह यहां आधिकारिक कार्यक्रमों से इतर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीच हुई बैठक से अटकलों को और हवा मिली। दोनों पार्टियां 2000 से 2009 तक गठबंधन में रहीं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री यादव विश्व हाथी दिवस पर एक समारोह में भाग लेने के लिए यहां आए थे।

पत्रकारों द्वारा अटकलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने भाजपा और बीजद के बीच गठबंधन की किसी भी संभावना से दृढ़ता से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ओडिशा में अगला चुनाव बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर लड़ेगी।

उन्होंने कहा, ''हम 2024 में (राज्य में) भी अपने दम पर सरकार बनाएंगे।''

उल्लेखनीय है कि ओडिशा में विधानसभा चुनाव आमतौर पर लोकसभा चुनाव के साथ होते हैं और मतदान भी एक साथ कराया जाता है।

इससे पहले विश्व हाथी दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ सक्रिय भागीदारी हाथी संरक्षण को नयी ऊंचाई तक ले जाने की कुंजी है।

मंत्री ने कहा, “केंद्र सरकार मानव कल्याण और हाथी संरक्षण में सामंजस्य स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थानीय समुदायों के साथ सक्रिय भागीदारी हाथी संरक्षण को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने की कुंजी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\