देश की खबरें | विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा 25 सितंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का घेराव करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि वह संस्थानों को बंद करने, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति, ईंधन की कीमतें बढ़ने, राहत वितरण में कथित भाई-भतीजावाद और चुनावी गारंटी लागू न किए जाने को लेकर 25 सितंबर को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी।

शिमला, 20 सितंबर हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि वह संस्थानों को बंद करने, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति, ईंधन की कीमतें बढ़ने, राहत वितरण में कथित भाई-भतीजावाद और चुनावी गारंटी लागू न किए जाने को लेकर 25 सितंबर को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी।

भाजपा के प्रदेश प्रमुख राजीव बिंदल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अभी तक 1,000 से अधिक संस्थानों को बंद कर दिया है और जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत डीजल, बिजली, राशन और तेल की कीमतों में वृद्धि कर महंगाई बढ़ा दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आपदा प्रबंधन में भी विफल रही है।

बिंदल ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने डीजल की कीमतों में सात रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने दो बार कीमतें बढ़ाकर लोगों पर बोझ डाल दिया है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मानसून सत्र के आखिरी दिन 25 सितंबर को राज्य विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन करेगी।

भाजपा नेता ने कहा कि वे कानून एवं व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, राहत वितरण में भाई-भतीजावाद, महंगाई पर लगाम लगाने में नाकामी और बदले की कार्रवाई के साथ ही संस्थानों को बंद किए जाने जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव