देश की खबरें | भाजपा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी : सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी भाजपा मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करके सत्ता बरकरार रखेगी।

ग्वालियर, 21 अगस्त केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी भाजपा मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करके सत्ता बरकरार रखेगी।

हालांकि, सिंधिया ने यह अनुमान लगाने से परहेज किया कि साल के अंत में होने वाले 230 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कितनी सीटें जीतेगी।

सिंधिया मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

उन्होंने ग्वालियर-चंबल संभाग की अपनी यात्रा के दौरान यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं ज्योतिषी नहीं हूं जो यह बताऊं की भाजपा कितनी सीटें जीतेगी। लेकिन हम राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।”

ग्वालियर चंबल संभाग में 34 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के रणनीतिकार अमित शाह के ग्वालियर दौरे के बाद पार्टी कार्यकर्ता ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं और वे अब नए जोश के साथ चुनाव के लिए काम करेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश की यात्रा पर सिंधिया ने कहा कि हर कोई जानता है कि उन्होंने दिल्ली के साथ कैसा व्यवहार किया है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में है।

आप संयोजक केजरीवाल ने रविवार को सतना में एक अभियान रैली को संबोधित किया और मध्य प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपये के मासिक भत्ते के अलावा मुफ्त बिजली, चिकित्सा उपचार और गुणवत्तापूर्ण स्कूलों के निर्माण सहित विभिन्न "गारंटियों" का आश्वासन दिया।

उन्होंने 'मामा' के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर परोक्ष कटाक्ष करते हुए खुद को 'चाचा' के रूप में पेश किया।

सत्तारूढ़ भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी है। चुनाव कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने राज्य की कुल 230 में से 150 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। 2018 के चुनावों में भगवा पार्टी ने 109 सीटें जीती थीं, जो 116 के साधारण बहुमत से कम थीं।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर