देश की खबरें | भाजपा त्रिपुरा में अगली सरकार अपने दम पर बनाएगी : हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने दम पर अगली सरकार बनाएगी।

अगरतला, 30 जनवरी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने दम पर अगली सरकार बनाएगी।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन टाउन बोर्डोवाली सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर शर्मा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी उनके साथ थे।

शर्मा ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी राज्य में विजयी होगी, क्योंकि भाजपा नीत सरकार के तहत पिछले पांच वर्षों के दौरान पूर्वोत्तर के इस राज्य में विकास हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा पिछले पांच वर्षों के दौरान हुए विकास के कारण अपने दम पर त्रिपुरा में अगली सरकार बनाएगी। भाजपा ने राज्य की एकता और विकास एवं लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’’

शर्मा ने कहा, "त्रिपुरा में हुए विकास, देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने और मुख्यमंत्री के चेहरे के आधार पर विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह भाजपा का आईपीएफटी के साथ गठबंधन है, क्योंकि वह एक "पुरानी सहयोगी" है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शर्मा ने दावा किया कांग्रेस पूरे देश में नहीं है, जबकि माकपा दुनिया में कहीं नहीं है। दोनों दलों को शून्य करार देते हुए उन्होंने कहा, "यदि हम दो शून्य जोड़ते हैं तो जोड़ भी शून्य होगा।"

साहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “आज मैंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और संबित पात्रा की उपस्थिति में टाउन बोर्डोवाली सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले हजारों कार्यकर्ता मेरे साथ थे। मुझे यकीन है कि भाजपा शानदार जीत हासिल करेगी।

भाजपा 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा की 55 सीट पर चुनाव लड़ रही है और उसने सहयोगी आईपीएफटी को पांच सीट दी हैं।

इससे पहले, 2018 के विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 36 सीट जीती थी और उसकी सहयोगी इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को आठ सीट पर जीत मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान