देश की खबरें | शिवसेना के साथ गठबंधन के कारण महाराष्ट्र में अपना आधार विस्तार नहीं कर पा रही थी भाजपा : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिवसेना के साथ गठबंधन में होने के कारण उनकी पार्टी पहले अपने राजनीतिक समर्थन के आधार का विस्तार नहीं कर सकती थी, लेकिन गठबंधन टूटने के मद्देनजर अगले चुनावी के बाद पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

मुंबई, 19 अगस्त भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिवसेना के साथ गठबंधन में होने के कारण उनकी पार्टी पहले अपने राजनीतिक समर्थन के आधार का विस्तार नहीं कर सकती थी, लेकिन गठबंधन टूटने के मद्देनजर अगले चुनावी के बाद पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि अब जब शिवसेना ने भाजपा के साथ संबंध तोड़ दिया है और कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर सरकार बना ली है, भाजपा के पास राज्य में अपने आधार विस्तार का सुनहरा मौका है।

पुणे जिले से शिवसेना नेता आशा बुचाके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। फडणवीस इसी अवसर पर बोल रहे थे।

फडणवीस ने कहा, ‘‘भाजपा पहले राज्य में विस्तार नहीं कर पायी क्योंकि वह गठबंधन (शिवसेना के साथ) में थी। अब तीन दल सत्ता में हैं और भाजपा के पास राज्य में अपने आधार विस्तार का सुनहरा मौका है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव (2024 में संभावित) के बाद भाजपा अपने बूते पर सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ तीनों पार्टियों का दम घुट रहा है। सत्तारूढ़ गठबंधन वाले दल (शिवसेना) की नेता आशा बुचाके का भाजपा में शामिल होना स्वागत योग्य है।’’

भाजपा और शिवसेना के बीच पहली बार 1980 की दशक में महाराष्ट्र और राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन हुआ। 2014 में गठबंधन कुछ समय के लिए टूटा और दोनों पार्टियों ने अपने बूते पर चुनाव लड़ा।

2014 की दूसरी छमाही में शिवसेना फिर से भाजपा से जुड़ी और गठबंधन ने फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार बनायी। दोनों दलों ने फिर से 2019 में साथ मिलकर विधानसभा चुनाव जीता। लेकिन सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर शिवसेना ने अपना रास्ता अलग कर लिया और कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है