एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र में अगले विधानसभा चुनाव में अराजकता पैदा करना चाहती है भाजपा : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 'अधिनायकवादी' और संविधान के लिए एक चुनौती करार देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा वर्ष 2027 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में अराजकता पैदा करना चाहती है।

देश की खबरें | उप्र में अगले विधानसभा चुनाव में अराजकता पैदा करना चाहती है भाजपा : अखिलेश

लखनऊ, 11 जून समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 'अधिनायकवादी' और संविधान के लिए एक चुनौती करार देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा वर्ष 2027 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में अराजकता पैदा करना चाहती है।

यादव ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है। इसका आचरण अधिनायकवादी है। भाजपा देश के संविधान के लिए एक चुनौती बन गयी है। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अराजकता पैदा करना चाहती है।"

उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला है। हर कार्य में लूट है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। दिन दहाड़े हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं, बच्चियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, "भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खुद अराजकता पैदा करने पर उतारू हैं। जिलों-जिलों में सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। भाजपा भू-माफिया पार्टी बन गयी है।"

यादव ने दावा किया कि उनकी पार्टी की पिछली सरकार ने प्रदेश को विकास का विजन दिया जबकि भाजपा ने विकास को लेकर हमेशा नकारात्मक रवैया ही अपनाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है और विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने के लिए अभियान चलाती है। निदोर्षों पर फर्जी मुकदमे लगाकर उन्हें प्रताड़ित और परेशान कराती है।

यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की इच्छाओं का सम्मान करती है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा से हर स्तर पर लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा के अन्याय, अत्याचार को अब और सहन करने को तैयार नहीं है। वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा का सफाया होगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).