एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा ने अर्थव्यवस्था की प्रगति और उज्जवला योजना के लाभों को रेखांकित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कई घटनाक्रमों का हवाला देते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था में उछाल और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभावों का उल्लेख किया।

देश की खबरें | भाजपा ने अर्थव्यवस्था की प्रगति और उज्जवला योजना के लाभों को रेखांकित किया

नयी दिल्ली, 22 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कई घटनाक्रमों का हवाला देते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था में उछाल और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभावों का उल्लेख किया।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने वाली प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 10.33 करोड़ कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, और लगभग नौ करोड़ लाभार्थी इस कार्यक्रम के निरंतर उपयोगकर्ता बन गए हैं। गत एक मई को इस योजना को शुरू हुए नौ साल पूरे हो गए।

सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा कि इससे विपक्ष का यह दावा खारिज हो जाता है कि कई लाभार्थियों ने शुरुआती मुफ्त गैस सिलेंडर का उपयोग करने के बाद दोबारा सिलेंडर नहीं भरवाया।

उन्होंने कहा कि इस योजना से एलपीजी नेटवर्क का विस्तार हुआ है और 7,959 नये वितरक जुड़े हैं, जिनमें से अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।

उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति खपत 3.95 सिलेंडर है।

सिन्हा ने कहा कि लाभार्थियों में उत्तर प्रदेश में 1.85 करोड़, पश्चिम बंगाल में 1.23 करोड़ और बिहार में 1.16 करोड़ लोग शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यह कल्याणकारी कार्यक्रम की व्यापक लोकप्रियता को दर्शाता है, जिसके कारण कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आई है।

उन्होंने कई अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि इस योजना के कारण महिलाओं में फेफड़ों की बीमारियों में कमी आई है, क्योंकि उन्हें धुएं में खाना नहीं बनाना पड़ता।

भाजपा प्रवक्ता ने घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती को उजागर करने के लिए ‘मूडीज’ की एक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी टैरिफ का भारतीय अर्थव्यवस्था पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

‘मूडीज रेटिंग्स’ ने बुधवार को कहा था कि भारत, अमेरिकी शुल्क एवं वैश्विक व्यापार व्यवधानों के नकारात्मक प्रभावों से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में है, क्योंकि घरेलू वृद्धि चालक और निर्यात पर कम निर्भरता अर्थव्यवस्था को सहारा दे रही है।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि निजी खपत को बढ़ावा देने, विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने और बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाने की सरकारी पहल से वैश्विक मांग के कमजोर होते परिदृश्य की भरपाई करने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).