देश की खबरें | भाजपा अपने कार्यकर्ता की मौत का राजनीतिक लाभ उठाना चाह रही है : जद(यू)
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (यूनाइटेड) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए जानबूझकर उसके एक कार्यकर्ता की मौत को पटना में पुलिस लाठीचार्ज से जोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह राजनीतिक लाभ के लिए उसकी मृत्यु को मुद्दा बना रही है।
नयी दिल्ली, 14 जुलाई जनता दल (यूनाइटेड) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए जानबूझकर उसके एक कार्यकर्ता की मौत को पटना में पुलिस लाठीचार्ज से जोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह राजनीतिक लाभ के लिए उसकी मृत्यु को मुद्दा बना रही है।
जद(यू) प्रवक्ता राजीव रंजन ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का अपने मकसद के लिये इस्तेमाल करती है और वह उनकी मौत पर भी ऐसा करती है। उन्होंने विपक्षी दल पर हमला बोला, जिसने कथित तौर पर पुलिस लाठीचार्ज में विजय सिंह की मौत के लिए राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
रंजन ने कहा, “भाजपा जानबूझकर सरकार को बदनाम करने के लिए उसकी (कार्यकर्ता की) मौत को पुलिस लाठीचार्ज से जोड़ रही है। मृत व्यक्ति के साथियों ने कहा है कि वह लाठीचार्ज के दौरान वहां मौजूद भी नहीं था।”
सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए, जद (यू) नेता ने दावा किया कि सिंह की मौत उस स्थान पर हुई, जो पुलिस लाठीचार्ज की जगह से बहुत दूर है।
उन्होंने भाजपा पर बृहस्पतिवार को पटना में उसके विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने, और आंदोलन के दौरान कई बाहरी लोगों के मौजूद होने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने दावा किया कि बिहार विधानसभा तक भाजपा का प्रस्तावित मार्च राज्य सरकार की छवि खराब करने की उसके नेताओं की साजिश का हिस्सा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)