देश की खबरें | त्रिपुरा में भाजपा ने अभिषेक बनर्जी का काफिला रोकने की कोशिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा के अगरतला हवाई अड्डे से त्रिपुरेश्वरी मंदिर जाते समय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले को कई बार रोकने के प्रयास किये। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अगरतला, दो अगस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा के अगरतला हवाई अड्डे से त्रिपुरेश्वरी मंदिर जाते समय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले को कई बार रोकने के प्रयास किये। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले बनर्जी के काफिले को पश्चिम त्रिपुरा के चारीलाम में रोका गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाते हुए सड़क बंद करने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के झंडों के डंडों से कथित रूप से बनर्जी की कार पर वार किए, लेकिन वाहन को कोई नुकसान नहीं हुआ।

बनर्जी ने घटना की वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ''त्रिपुरा में भाजपा के शासन में लोकतंत्र! राज्य को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिये बिप्लब देब को शाबाशी।''

पुलिस सूत्रों ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सिपाहीजाला जिले के कमला सागर में बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया। जब वह उदयपुर में त्रिपुरेश्वरी मंदिर पहुंचे, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की और ''अभिषेक वापस जाओ'' के नारे लगाए।

वहीं, मौजूद टीएमसी समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते तनाव पैदा हो गया।

इसके बाद गोमती जिले के भाजपा अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय ने पार्टी समर्थकों से इलाके से चले जाने को कहा।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि इसके बाद बनर्जी मंदिर के अंदर गए और दर्शन किये।

वह अगरतला लौटने के बाद टीएमसी की राज्य इकाई के नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह संवाददाता सम्मेलन करेंगे और फिर कोलकाता के लिये रवाना हो जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\