देश की खबरें | राजस्थान में कांग्रेस सरकार की ‘जन विरोधी’ नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने रविवार को कहा कि पार्टी राजस्थान में कांग्रेस सरकार की ‘‘जन विरोधी’’ नीतियों के खिलाफ आगामी दिनों में विरोध-प्रदर्शन करेगी।

जयपुर, दो अप्रैल भाजपा ने रविवार को कहा कि पार्टी राजस्थान में कांग्रेस सरकार की ‘‘जन विरोधी’’ नीतियों के खिलाफ आगामी दिनों में विरोध-प्रदर्शन करेगी।

भाजपा ने प्रश्नपत्र लीक, बिगडती कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और 2018 के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को लेकर जनता के समक्ष जाने की बात कही।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि पार्टी कांग्रेस की ‘‘दमनकारी नीतियों’’ के खिलाफ राजस्थान की जनता की आवाज बुलंद करेगी।

रविवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई पदाधिकारियों की बैठक में अशोक गहलोत सरकार को घेरने के मुद्दों और रणनीति पर चर्चा हुई।

चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी के सतीश पूनिया की जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद जोशी की अगुवाई में यह पहली बैठक थी।

बैठक में जोशी ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बांटने की राजनीति की है। 1984 में सिख भाई-बहनों का नरसंहार कांग्रेस के शासन में हुआ, आतंकवादियों को प्रश्रय व सरंक्षण कांग्रेस सरकार के समय हुआ।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत 2023 के विधानसभा चुनाव में 156 सीट जीतने की बात करते हैं, जबकि कांग्रेस के विधायक, मंत्री साढ़े चार साल के कार्यकाल पर प्रश्न चिन्ह उठा चुके हैं तो सरकार दोबारा बनने की संभावना ही नहीं है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\