एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महिला कर्मियों को लेकर डोटासरा के बयान पर भाजपा ने साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में विपक्षी भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर उनकी इस कथित टिप्पणी को लेकर बुधवार को निशाना साधा कि ‘‘अधिक महिला कर्मचारियों वाले स्कूलों में अधिक झगड़े अधिक होते हैं।’’

देश की खबरें | महिला कर्मियों को लेकर डोटासरा के बयान पर भाजपा ने साधा निशाना

जयपुर, 13 अक्टूबर राजस्थान में विपक्षी भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर उनकी इस कथित टिप्पणी को लेकर बुधवार को निशाना साधा कि ‘‘अधिक महिला कर्मचारियों वाले स्कूलों में अधिक झगड़े अधिक होते हैं।’’

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने बुधवार को डोटासरा पर महिला विरोधी बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह मंत्री की दूषित मानसिकता को दर्शाता है।

गुर्जर ने कहा, ‘‘उनके (डोटासरा) द्वारा दिया गया बयान महिला विरोधी है और उनकी दूषित मानसिकता को दर्शाता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र और हर काम में पुरुषों से अधिक सक्षम हैं।’’

डोटासरा ने यह कथित टिप्प्णी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में की थी। इसके एक वीडियो में डोटासरा यह कहते सुने गए, ‘‘विभाग का मुखिया होने के नाते एक बात मैं कहना चाहूंगा कि आपके आपस में झगड़े बहुत होते हैं। जहां महिला स्टाफ (कर्मचारी) अधिक संख्या में होता है वहां कभी प्रिंसीपल सेरीडान सिरदर्द की गोली लेगी तो कभी कोई दूसरी टीचर। कभी लेट (देर) आने का झगड़ा, कभी जल्दी आने का झगड़ा।’’

डोटासरा ने आगे कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अगर आप इन छोटी छोटी चीजों को ठीक कर लें तो आप हमेशा खुद को पुरुषों से आगे पाएंगी।’’

राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि मंत्री के इस 'मूर्खतापूर्ण' बयान की हम सब निंदा करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2021 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).